{"_id":"649ddba3d97454589f00d648","slug":"assault-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-995-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन पर धमकी व मारपीट केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन पर धमकी व मारपीट केस दर्ज
Fri, 30 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परसा मलिक गांव निवासी हरिराम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों पर धमकी व मारपीट का केस दर्ज किया है।
हरिराम ने बताया कि बुधवार की रात वह सो रहे थे। बारिश न होने पर गांव में ऐसा माना जाता है कि अगर किसी के ऊपर कीचड़ फेंका जाय तो इंद्र देव खुश होंगे और बारिश होने लगेगी। गांव के ही तीन लोग मिट्टी व गोबर का घोल बनाकर उनके बिस्तर व शरीर पर डालने लगे। मना करने पर तीनों मारपीट करने लगे।
बचाव में पुत्र आया तो उससे भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर धमकी व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। संवाद