फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ashinka wins the 100m race

Maharajganj News: 100 मीटर दौड़ में अशिंका ने मारी बाजी

Fri, 17 Oct 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ashinka wins the 100m race
प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी।
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार कुल 15 से अधिक स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इसमें एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सदर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधायक जयमंगल कन्नौजिया तो पनियरा में मिनी स्टेडियम में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के हाथों शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में आंशिका पटेलने बाजी मारी। सांसद खेल स्पर्धा के जनपदीय सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि 12 विकास खंडों के 25 से अधिक खेल मैदान में कुल 15 स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। सदर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जयमंगल कन्नौजिया ने शुभारंभ करते हुए कहा कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देकर मजबूत कर रहा। समापन कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल भी मौजूद रहे। श्यामदेउरवा, परतावल, पनियरा के विभिन्न खेल मैदान में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पर्धाओं का शुभारंभ करते हुए बताया कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करा रही है। कॅरिअर मजबूत करते हुए आगे बढ़ने का मार्ग दे रही है। सांसद खेल स्पर्धा के प्रति जो उत्साह प्रतिभागियों में दिख रहा वह इस स्पर्धा की अहमियत को बताने के लिए पर्याप्त है। महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम बरवा कला में भाजपा नेता लालचंद चौधरी, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, विशुनदेव चौरसिया ने पहुंचकर प्रतिभागियों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया। यहां लेमन रेस मे शिवम व महिमा अव्वल रहे। खो-खो में खैराटी और नौतनवां की टीम कबड्डी में अव्वल रही। निर्णायक मंडल का प्रतिनिधित्व क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक गिरिजेश पांडेय ने किया। मुंदर प्रसाद इंटर कालेज नौतनवां में 100 मीटर बालक वर्ग में मोहम्मद अकरम, सोनू यादव, बालिका वर्ग में अंजली यादव, प्रतिमा गुप्ता, बालक वर्ग में चंद्रमणि व प्रिंस यादव, सीनियर बालिका वर्ग में गुड़िया और अदिति रौनियार अव्वल रहीं। लेमन रेस बालिका आंचल,काजल, कुश्ती में रवि यादव, रामरतन,गणेश, शिवकुमार, पवन भारती, संदीप, गोपाल यादव ने विभिन्न भार वर्ग में जीत हासिल कर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed