फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha workers staged a sit-in at the Collectorate to press for their demands.

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना

Sat, 20 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Asha workers staged a sit-in at the Collectorate to press for their demands.
महराजगंज। आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा आशा कार्यकर्ताओं की यह मांग लंबे समय से लंबित है। वर्ष 2006 से इनकी नियुक्ति हो रही है, लेकिन प्रोत्साहन राशि आज भी वही पुरानी दरों पर मिल रही है, जो महंगाई के दौर में अपर्याप्त साबित हो रही है। केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के तहत राज्य कर्मचारियों, संविदा वर्कर्स और मजदूरों की मजदूरी में वृद्धि की है, लेकिन आशा बहनों को इसका लाभ नहीं मिला। वे स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं जैसे गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, जच्चा-बच्चा की देखभाल, पूर्ण टीकाकरण को गांव-गांव तक पहुंचाती हैं। फिर भी, इनके श्रेय को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देने की सरकारी नीति से आशा बहनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed