फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha workers staged a sit-in at the Collectorate on their seven-point demand.

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांग पर कलक्ट्रेट में दिया धरना

Fri, 17 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Asha workers staged a sit-in at the Collectorate on their seven-point demand.
महराजगंज। कलक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष ज़मीरुन निशा के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को धरना दिया। आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की, अन्यथा कार्य बहिष्कार और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। ज़मीरुन निशा ने कहा कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2006 में हुई थी, लेकिन तब से अब तक मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में कोई वृद्धि नहीं हुई। वर्तमान के महंगाई के दौर में यह राशि नगण्य है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में बताया गया कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, जच्चा-बच्चा की देखभाल, टीकाकरण जैसे कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन इसका श्रेय आंगनबाड़ी को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed