{"_id":"5c817274bdec2214676a9921","slug":"asha-workers-demanded-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने की मानदेय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने की मानदेय की मांग
Fri, 08 Mar 2019 01:05 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने की मानदेय की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की जिला इकाई की कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि की बजाय मानदेय दिलाने की मांग की गई। साथ ही अन्य मसलों पर भी चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि भाजपा सरकार से आशा कार्यकर्ताओं को बहुत उम्मीद है। विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। आशा कार्यकर्ताओं को जो बाउचर दिया जाता है, उसमें भी विभाग की ओर से कटौती की जाती है। पूरी रकम कभी नहीं दी जाती है। उन्होंने सरकार से प्रोत्साहन राशि की बजाय मानदेय दिए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय दिलाने के लिए संगठन की तरफ से जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन के जिला संयोजक जयराम भारती ने चेतावनी दी कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का अविलंब समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रामसवारे, राजू चौधरी, प्रमोद श्रीवास्तव, हिना पासवान, ज्ञानती देवी, रीता तिवारी, सुनीता गुप्ता, विमला देवी, सरस्वती, कालिंदी, साधना, पूनम आदि मौजूद रहीं।