{"_id":"693dcf044ed6a5994a0b5c4b","slug":"as-the-cold-increases-the-skin-becomes-cracked-and-itchy-causing-trouble-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166629-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठंड बढ़ी तो फट रही त्वचा खुजली से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठंड बढ़ी तो फट रही त्वचा खुजली से हो रही परेशानी
विज्ञापन
महराजगंज। बढ़ती ठंड और शुष्क हवा से त्वचा संबंधी दिक्कतें इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। तापमान गिरते ही हाथ-पैर में रूखापन, चेहरे पर सफेद परत, फटी त्वचा, खुजली और लाल दाने उभरने की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ रही है। शनिवार को त्वचा रोग के 26 रोगी पहुंचे। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर हिदायत दी और जरूरी दवाओं की सलाह दी।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 624 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी बुखार व सर्दी जुकाम के बाद त्वचा संबंधित रोग के रहे। इन रोगियों को डाॅ. रंजन मिश्रा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर परामर्श दिया।
बताया कि इन दिनों त्वचा में नमी की कमी से रूखेपन के साथ तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। बार-बार होने वाले दाने, फफूंद संक्रमण, सोरायसिस या एक्जिमा जैसी दिक्कत महिलाओं में अधिक दिख रही है। पैर में खुजली व त्वचा फटने की समस्या आम है। डाॅ. रंजन मिश्रा ने कहा कि ठंड में अक्सर त्वचा की समस्या शुरू हो जाती है। रोगियों को जांच के उपरांत सलाह के मुताबिक उपचार शुरू कराना चाहिए। सर्दियों में त्वचा की देखभाल अधिक जरूरी है। सर्दी के प्रभाव से त्वचा को बचाने के लिए नम रखना चाहिए।