{"_id":"66f49d1b56a75e57e00ee4e4","slug":"arbitrariness-of-private-bus-drivers-passengers-are-filling-near-roadways-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132108-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निजी बस चालकों की मनमानी, रोडवेज के पास ही भर रहे सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निजी बस चालकों की मनमानी, रोडवेज के पास ही भर रहे सवारी
Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। निजी बस चालकों की मनमानी थम नहीं रही है। सोनौली स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास ही बस चालक टूरिस्ट परमिट पर सवारी भर रहे हैं। ऐसा करके राजस्व को रोजाना लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।
सोनौली डिपो के पास से रोजाना 20 से 25 बसें दिल्ली और गोरखपुर के लिए सवारियां ढो रही हैं। नेपाल से आने वाली सवारियों को निजी बसों में बैठा लिया जाता है। यात्रियों को बैठाने को लेकर आए दिन निजी बसों के चालक और परिचालक रोडवेज बसों के परिचालकों में झगड़ा हो जाता है। निजी बसें नेशनल हाईवे से होकर गुजरती हैं। निजी बस नेशनल हाईवे पर सवारियां बैठाकर बेरोक टोक फर्राट भर रही हैं।
एआरटीओ की सख्ती के बाद बाहर से मंगाई गई लग्जरी निजी बसों का नौतनवा में बकायदा ऑफिस खोलकर दिल्ली जाने वाली सवारियों को दलालों के माध्यम से नेपाल से बुलाकर बसों में बैठाकर दिल्ली तक भेजा जा रहा है। यह बस संचालक नौतनवां, सोनौली सहित तमाम जगहों पर दिल्ली जाने के लिए सोनौली बस स्टैंड और नौतनवा के चौक चौराहों पर स्टीकर बैनर लगाकर नौतनवा से दिल्ली तक की सवारी ले जाने का बोर्ड लगा रखे हैं। दिल्ली तक चलने वाली यह टूर परमिट की प्राइवेट बस के संचालक नौतनवा थाना क्षेत्र के सुंडी बाईपास पर एक ऑफिस भी खोल रखा है।
विज्ञापन
एआरटीओ विनय कुमार का कहना है कि नौतनवा व सोनौली से सवारी ढोने के संबंध में जल्द ही सोनौली एआरएम के साथ जांच अभियान चलाया जाएगा।