फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Appointment letters distributed to 125 newly appointed accountants

Maharajganj News: 125 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित

Wed, 10 Jul 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Jul 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters distributed to 125 newly appointed accountants
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के 125 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, विधायक सिसवा प्रेमसागर पटेल, जिलाधिकारी अनुनय झा ने नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरकार की योजनायों के सफल क्रियान्वयन व नवनियुक्त लेखपालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक पनियरा ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र आप लोगों के परिश्रम और उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया का परिणाम है। वर्तमान सरकार में नियुक्ति प्रक्रिया में रिश्वत और सिफारिश के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

विधायक सदर ने कहा कि आप लोग मेहनत कर नियुक्त पत्र प्राप्त कर रहे हैं। आप लोगों से यही उम्मीद है कि जज्बे और मनोयोग से कार्य करेंगे। विधायक सिसवा ने कहा कि आप सभी लोग कठिन परिश्रम के बल पर चयनित होकर आए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि की पैमाइश से लेकर विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र तहसील स्तर से दिए जाते हैं, जिसमें लेखपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने किया। जनपद में 125 लेखपाल नवनियुक्त हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 47 लेखपालों को सदर तहसील में नियुक्ति मिली है। नौतनवा में 35 लेखपाल, निचलौल में 31 और फरेंदा में 12 लेखपाल नवनियुक्त हुए हैं। इस दौरान एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार, तहसीलदार सदर अमित सिंह, तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह, तहसीलदार नौतनवा, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed