{"_id":"68e572e99f97d6a34803436a","slug":"aparna-and-khushboo-will-play-in-the-national-tennis-ball-cricket-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-161267-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट में खेलेंगी अपर्णा और खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट में खेलेंगी अपर्णा और खुशबू
विज्ञापन
महाराजगंज। अपर्णा प्रजापति और खुशबू कनौजिया ने जूनियर नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 14 से 17 अक्तूबर तक राजस्थान के दौसा में आयोजित होगी। इसमें देश भर के प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अपर्णा और खुशबू उत्तर प्रदेश की ओर से इस चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खुशबू कन्नौजिया ने इससे पहले उत्तराखंड, हरियाणा और नागपुर में हुए विभिन्न टूर्नामेंट्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी तेजतर्रार खेल शैली और लगन ने उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है। वहीं, अपर्णा प्रजापति ने भी हरियाणा में आयोजित एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिखाया है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। अपर्णा और खुशबू ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच इरफान अली, नमन और अब्दुल्ला को दिया है, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी खेल कौशल को निखारा। साथ ही उन्होंने इमरान अहमद लारी और अमन राज के सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इन लोगों के प्रोत्साहन और समर्थन ने दोनों खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प प्रदान किया।