{"_id":"68e96c5d2e1fda055e073748","slug":"any-kind-of-insolence-will-not-be-tolerated-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161554-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसी प्रकार की उद्दंडता बर्दाश्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसी प्रकार की उद्दंडता बर्दाश्त नहीं होगी
विज्ञापन
महराजगंज। लक्ष्मी पूजा, दीपावली और छठ को शांति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। इसके लिए समाज के गणमान्य व्यक्तियों और मां लक्ष्मी की मूर्तियों की स्थापना करने वालों के साथ पीस कमेटी की जिले में हुई बैठकों में प्रशासन ने चेताया है कि शांति-सौहार्द में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की उद्दंडता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मिठौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सिंदुरिया थाने में क्षेत्राधिकारी सदर जय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में लक्ष्मी पूजा, छठ पूजा, दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की उद्दंडता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर दिलीप कुमार, रोहित यादव, मिथिलेश मौर्या, राजेश यादव, बृजेश यादव, मनीष सिंह, शेषमणि, रघुनाथ पटेल, पिंटू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की शाम एसडीएम नवीन प्रसाद एवं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने थाने में पीस कमेटी की बैठक की। इसमें उन्होंने लक्ष्मी पूजा समिति के जिम्मेदारों व स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों को विभिन्न नियम और कानून की जानकारी देकर उसके अनुरूप ही त्योहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सभी त्योहार परंपरागत तौर पर ही मनाए जाएंगे। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में सिर्फ और सिर्फ धार्मिक गीत ही बजेंगे। यदि किसी ने भी अश्लील या विवादित गीत बजाकर दूसरों की आस्था और भावना को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया तो प्रशासन उनसे सख्ती से निपटने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार ही लक्ष्मी मूर्तियों का विसर्जन सुनिश्चित होगा, मनमानी हरगिज बर्दाश्त नहीं होगी।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह, एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधान और संभ्रांत व्यापारियों के साथ बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि दीपावली और छठ पर्व को शांति तरीके से मनाएं। इसमें किसी भी प्रकार खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।