फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Annual examinations in council schools from classes 1 to 8 will be held from 16 to

Maharajganj News: कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 16 से

Tue, 27 Feb 2024 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 27 Feb 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations in council schools from classes 1 to 8 will be held from 16 to
महराजगंज। कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी जो 21 तक चलेंगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक के बच्चे सिर्फ मौखिक परीक्षा के आधार पर पास कर दिए जाएंगे। जबकि कक्षा दो से पांच तक के बच्चों को लिखित और मौखिक परीक्षा दोनों देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

साथ ही कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को केवल लिखित परीक्षा देनी होगी। वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते हुए विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। सुबह 9:15 से 11:45 बजे तक और दोपहर 12:15 से 2:45 बजे तक होगी। कक्षा एक के बच्चे सिर्फ मौखिक परीक्षा देंगे। वहीं कक्षा दो और तीन के बच्चों को लिखित और मौखिक दोनों परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

इसके लिए 50-50 प्रतिशत अंकों का विभाजन सभी विषयों में किया गया है। कक्षा चार और पांच के बच्चों के लिए मौखिक व लिखित परीक्षा का 70 और 30 का अनुपात रखा जाएगा। इसके बाद कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को सिर्फ लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी। इसके साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा पांच तक के बच्चों की कॉपियों का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा। वहीं कक्षा आठ का ब्लॉक स्तर पर होगा। 31 मार्च तक अभिभावक शिक्षक मीटिंग कर बच्चों के परीक्षाफल उन्हें वितरित किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्षिक परीक्षा के लिए निर्देश जारी हुए हैं। सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed