{"_id":"65b25d72f79d585f5509e0dd","slug":"ankita-tops-in-high-jump-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114516-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऊंची कूंद में अंकिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऊंची कूंद में अंकिता अव्वल
Thu, 25 Jan 2024 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला एथलेटिक्स संघ महराजगंज के तत्वावधान में दो दिवसीय जूनियर जिला एथलेटिक मीट का आयोजन स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंदर 16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता एथलेटिक्स की विधा में आयोजित हुई।
संघ के सचिव अमित कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 के ऊंची कूद में अंकिता को पहला स्थान व निरमा को दूसरा स्थान, लंबी कूद में नीतू को पहला स्थान व रिंका को दूसरा स्थान, 60 मीटर दौड़ में अंशिका पांडे को पहला, नैन्सी को दूसरा स्थान मिला। वहीं 600 मीटर रेस में प्रिया राजभर को पहला स्थान मिला। बालक के अंडर 14 आयु वर्ग में संदीप यादव को 600 मीटर रेस में पहला स्थान, 60 मीटर के दौड़ में अफजल अली को पहला व विक्की को दूसरा स्थान, अंडर 16 आयु वर्ग के शॉटपट में अभिषेक को पहला स्थान, डिस्कस थ्रो में साहिब अली को पहला व आकाश को दूसरा स्थान, सकी चंद को 600 मीटर में पहला व विशाल राजभर को दूसरा स्थान मिला।
उजाला यादव को 80 मीटर रेस में पहला स्थान मिला। 80 मीटर हर्डल की प्रतियोगिता में शिवम जायसवाल पहले स्थान पर रहे। मोहम्मद अफरैन दूसरे स्थान पर रहे। 60 मीटर की दौड़ शाहिद अली ने जीती इसमें दूसरे स्थान पर विक्की गुप्ता रहे। उन्होंने बताया कि गुजरात में आयोजित होने वाले 19 वीं अंतरजनपदीय जूनियर एथलेटिक्स नेशनल मीट के लिए इसी आयोजन से खिलाड़ियों का चयन भी होना है, जो 16 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महराजगंज जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।