फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry over talking to another girl, girlfriend reached the police station

Maharajganj News: दूसरी युवती से बात करने से नाराज प्रेमिका पहुंची थाने

Thu, 23 Oct 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Angry over talking to another girl, girlfriend reached the police station
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग प्रेमिका ने अपने प्रेमी को किसी अन्य युवती से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसने युवक को साथ लेकर भागने की योजना बनाई। जब युवक ने उसके साथ भागने से इनकार कर दिया तो अगले दिन किशोरी थाने पहुंच गई। थाने में दिनभर चले मान मनौव्वल के बाद वह बिना किसी कार्रवाई के वापस घर गई। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक दिवाली की रात अपने ननिहाल क्षेत्र के ही एक गांव में गया था। वहां उसने अपने मामा के घर के बगल में रहने वाली अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए एक जगह पर बुलाया। दोनों आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आने लगा। प्रेमिका को शक हुआ तो उसने युवक के हाथ से मोबाइल लेकर खुद बात करना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान पता चला कि फोन करने वाली युवक की दूसरी प्रेमिका है। इसके बाद किशोरी ने युवक पर शादी का दबाव बनाते हुए उसे लेकर भागने के लिए कहा। लेकिन युवक ने इससे इनकार कर दिया। मौका पाते ही युवक मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। युवक की इस हरकत से किशोरी आक्रोशित हो गई और मंगलवार को वह थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। जानकारी होने पर दोनों के परिजन भी थाने पहुंचे। किशोरी शादी करने की जीद पर अड़ी रही। दिनभर चले मान मनौव्वल के बाद वह शांत हुई और अपने परिजनों के साथ घर लौट गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी के परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। किशोरी को उसके मां के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed