फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angered by the breaking of the hand of the Ambedkar statue, villagers staged a protest.

Maharajganj News: आंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ने से भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Oct 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Angered by the breaking of the hand of the Ambedkar statue, villagers staged a protest.
सिंदुरिया मे डाॅ भीमराव अम्बेकर की मूर्ति का हाथ तोड़ने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
सिंदुरिया/मिठौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में शुक्रवार रात पानी टंकी के पास अराजक तत्वों ने अनुसूचित बस्ती में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दायां हाथ तोड़ दिया। आक्रोशित अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों से शांति की अपील की और अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पोखरे की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दायां हाथ टूटा देखा तो शोर मचाया। खबर फैलते ही घटनास्थल पर बौद्ध धर्म और डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल मदन लाल, राम फरेश, चंद्रभान, महेश, जयचंद, मुन्ना, बीरू, जगत नरायन, राम हरख, सत्य नारायन और प्रेम सागर गुप्ता का कहना है कि शरारती तत्वों ने सिंदुरिया ग्राम सभा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़कर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। डॉ. भीमराव आंबेडकर समिति के अध्यक्ष चंद्रभान भारती ने सिंदुरिया थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के समझाने पर आंबेडकर की मूर्ति के टूटे हाथ को ग्राम प्रधान केशव यादव की देख-रेख और पुलिस की मौजूदगी में जोड़ा गया। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर शांति कायम है। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed