फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angered by the action, ANM staged a strike at CHC

Maharajganj News: कार्रवाई से नाराज एएनएम ने सीएचसी पर दिया धरना

Wed, 19 Jun 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Angered by the action, ANM staged a strike at CHC
निचलौल। क्षेत्र के भोथियाही गांव स्थित एएनएम केंद्र पर तैनात एएनएम पर एक शख्स ने रिश्वत मांगने और प्रसूता से दुर्व्यहार करने की मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने जांच टीम की रिपोर्ट पर एएनएम माला देवी का वेतन वृद्धि रोकते हुए तबादला करने की कार्रवाई की थी। इससे नाराज एएनएम कुछ सहयोगियों के साथ मंगलवार को टेंट के नीचे धरना प्रदर्शन पर बैठ गई। इससे टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं देर शाम तक बाधित रहीं।
विज्ञापन


एएनएम ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कुछ जिम्मेदारों की ओर से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसे लेकर वह लोग धरने पर बैठी हैं। जिसकी सूचना कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को लगी तो वह अस्पताल पहुंचे और एएनएम से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सच्चाई जानने के लिए वह लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह के पास ओपीडी में पहुंचे। जहां पर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने धरने पर बैठी एएनएम की करतूत को साक्ष्यों के आधार पर जाना तो वह लोग दंग हो गए। फिर संघ के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंच उक्त एएनएम से बातचीत कर उन्हें समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह लोग अस्पताल से उठकर वापस लौट गई। वहीं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा की दोनों पक्षों की बात सुनकर एएनएम को बेहतर कार्य के प्रति सजग रहने के लिए समझाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कहा की मामले की जानकारी है। जांच में दोषी मिलने के बाद एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed