{"_id":"695041af4033b954a60cd473","slug":"anger-erupts-over-broken-finger-of-ambedkar-statue-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-167726-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंबेडकर प्रतिमा की अंगुली टूटने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंबेडकर प्रतिमा की अंगुली टूटने से आक्रोश
विज्ञापन
सिधवारी गांव के डॉ आंबेडकर पार्क के बाहर तैनात पुलिस।
फरेंदा। क्षेत्र के सिधवारी के डॉ. आंबेडकर पार्क में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार की देर शाम क्षतिग्रस्त हालत में देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और प्रतिमा के क्षतिग्रस्त भाग को ठीक कराया। मूर्ति ठीक होने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में नवम्बर माह में डॉ. भीमराव आंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया था। शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों ने देखा कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली और चश्मा टूटा हुआ है। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा व थानाध्यक्ष योगेंद्र राय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगे। मौके पर आंबेडकर महासभा के बीपी भारती, रामलौट व गंगा पासवान सहित अनेक लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख प्रशासन ने त्काल कारीगर बुलाकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त भाग को ठीक कराया तब ग्रामीण शांत हुए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम यादव ने ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए प्रशासन को कार्रवाई की मांग की।
तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने बताया कि प्रतिमा पार्क में स्थित है। बच्चों से खेलते समय डंडा या पत्थर लगने से टूट सकता है। सूचना पर पहुंचकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करा दिया गया है।