{"_id":"66db22c09345381627066fbe","slug":"anger-among-lawyers-regarding-kasganj-incident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-130702-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कासगंज की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कासगंज की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश
Fri, 06 Sep 2024 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसील परिसर में शुक्रवार अधिवक्ताओं ने कासगंज में महिला अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या के मामले को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
अध्यक्ष देश दीपक पांडेय ने कहा की कहा कि कासगंज में अपहरण के बाद महिला अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की जाए। साथ ही प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए तहसील परिसर में पुलिस कर्मी मौजूद रही। इस अवसर पर सुनील चौधरी, राकेश चौबे, रूद्रप्रताप सिंह, सच्चिदानंद विश्वकर्मा, विरेंद्र तिवारी, नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद