फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi workers protest by tying a black band

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest by tying a black band
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन

सदर ब्लॉक परिसर में धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 27वें दिन सदर ब्लॉक परिसर में भी जारी रहा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

धरने को संबोधित करते हुए एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि जब तक सरकार कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार बंद नहीं करेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से अब ब्लॉक स्तरीय धरना दिया जा रहा है। 29 दिसंबर को निचलौल, 30 दिसंबर को पनियरा तथा 31 दिसंबर को लक्ष्मीपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महामंत्री मीरा देवी ने कहा कि सरकार ने आज तक जो भी वादे किए, सभी झूठ साबित हुए। यदि संगठन की मांगें पूरी नहीं हुईं तो विरोध किया जाएगा। इस दौरान पुष्पा, प्रमिला, संगीता, विंध्यवासिनी, सुमन, राधा, सरोज, शकुंतला, विमला, उषा, पुष्पा, सुनीता, रिंकी, रीना कुमारी, मैनावती, सुशीला, गुलाबी देवी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही परतावल, घुघली, मिठौरा, बृजमनगंज, धानी आदि ब्लॉकों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed