{"_id":"67c8a61949a6742e8d0d13a9","slug":"anganwadi-like-facilities-for-women-prisoners-and-children-maharajganj-news-c-206-1-go11002-144029-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला बंदी और बच्चों को आंगनबाड़ी सरीखी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला बंदी और बच्चों को आंगनबाड़ी सरीखी सुविधा
Thu, 06 Mar 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदी और उनके साथ के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों की भांति सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
अप्रैल से जिला कारागार में इसे प्रभावी कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से 53 महिला बंदी व 4 बच्चे सुविधा प्राप्त करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषण आहार यानी सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन, खिचड़ी, दलिया देने के साथ स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण का लाभ दिया जाता है।
शिक्षा से जोड़ने के लिए प्री-स्कूल किट, जिसमें चाक, डस्टर, स्लेट और खिलौने मिलते हैं।
महिलाओं को पूरक पोषण के रूप में गेहूं का दलिया और चने की दाल मिलती है। अब इन सभी की उपलब्धता महिला कैदी व उनके बच्चों को जेल की चहारदीवारी के भीतर मिलेंगी।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर कारागार प्रशासन ने इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क कर दो महिला बंदी रक्षकों को आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था व कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिला बंदी रक्षक बच्चों व महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र सरीखी सुविधा उपलब्ध कराएंगी। पोषण युक्त आहार में शामिल सामग्री जेल प्रशासन क्रय कर उपलब्ध कराएगा।
इससे महिला बंदी और उनके बच्चों को सुविधा मिलेगी। इसको लेकर जेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।