फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anarchist elements burnt Yagya Mandap, incident captured in CCTV camera

Maharajganj News: अराजक तत्वों ने जलाया यज्ञ मंडप, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 27 Mar 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 27 Mar 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Anarchist elements burnt Yagya Mandap, incident captured in CCTV camera
महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव में अराजकतत्वों ने गांव के पश्चिम पंचायत भवन के पास स्थित यज्ञ मंडप में आग लगा दी। जिससे यज्ञ मंडप पूरी तरह से जलकर राख हो गया। पंचायत भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति यज्ञ मंडप में आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन रात होने की वजह से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश कुमार पटेल, सच्चिदानंद, मनीष, धर्मराज, शिवम आदि ने बताया कि दसकों से हमारे ग्राम सभा में नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जाता है। गांव के पश्चिम पंचायत भवन के पास यज्ञ मंडप का निर्माण कराया गया है। 25 मार्च की रात अज्ञात व्यक्तियों ने यज्ञ मंडप में आग लगा दिया जिससे वह जलकर राख हो गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के जरिए अराजक तत्वों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed