फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ananganbadi workers did the work boycott

आंगनबाड़ी वर्करों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 26 Oct 2017 12:22 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 26 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ananganbadi workers did the work boycott
आंगनबाड़ी वर्करों ने किया कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला कमेटी की ओर से बुधवार को कामकाज का बहिष्कार कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मानदेय में वृद्धि सहित 13 सूत्री मांगें होने तक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उनकी मांगों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक जुलाई से हड़ताल पर जाने वाली थीं लेकिन प्रदेश सरकार ने सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया था कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से 90 दिन का समय मांगा गया था लेकिन सरकार की तरफ से अब तक सार्थक कदम नहीं उठाया गया है। सरकार के इस रवैए से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने यह मांग भी की कि सरकार अपने घोषणा पत्र का पालन करे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 हजार रुपये तथा सहायिकाओं को 10 हजार मानदेय दे। उन्होंने आंगनबाड़ी संघ की समस्याओं का श्रम कानून के तहत हर तीसरे महीने सुनवाई कर समाधान करने, मुख्य सचिव के साथ हुए आठ समझौते का अनुपालन सुनिश्चित कराने, 15 दिन के अतिरिक्त मानदेय के साथ चिकित्सकीय अवकाश तथा इलाज खर्च प्रदान करने, हर पांच साल साल में केंद्रों पर कुर्सी, मेज, बर्तन, बच्चों के ड्रेस, बैठने के लिए टाट पट्टी, बैग, स्लेट आदि प्रदान करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संरक्षक सुरेश प्रसाद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 200 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 100 रुपये वार्षिक वृद्धि करने की मांग की। उन्होंने ग्रोथ चार्ट, वजन मशीन, रजिस्टर आदि की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर कराने की मांग भी की। उन्होंने पोषाहार खरीद, मेडिसिन, खिलौना किड्स घोटाले की जांच कराने तथा हाट कुक्ड मिल 300 दिन का बजट न देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। इस मौके पर जिलामंत्री चंद्रावती, संजू गौतम, निर्मला, शशि, चंद्रकला, दुर्गा प्रसाद, शेषनाथ, सुमित्रा, सीमा, प्रीति पटेल, धन लक्ष्मी, नीलम आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed