{"_id":"643c48d50784eb09ef04b044","slug":"an-old-man-body-found-hang-maharajganj-news-c-7-1-128577-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ से लटकी वृद्ध की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ से लटकी वृद्ध की लाश मिली
Mon, 17 Apr 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीभर थानाक्षेत्र के कारीडिहां गांव के सिवान में बच्चों ने देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिउटहां। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कारीडिहां में रविवार सुबह एक वृद्ध की लाश पेड़ से लटकी मिली। मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार सुबह गांव के पश्चिम सिवान में गांव के छोटे बच्चे बकरी चराने गए थे। तभी उनकी नजर एक आम के पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने लाश की पहचान गांव के ही हरिवंश निषाद ( 85) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थे।
हरिवंश की पत्नी सुखराजी देवी ने बताया कि तीन बेटे शिव बच्चन, छोटेलाल, सुरेश हैं। बेटी मालती की शादी हो चुकी है। 64 डिस्मिल जमीन गांव में है। पति की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कोठीभार अजीत प्रतापसिंह ने बताया कि हरिवंश की पेड़ से लटकी लाश मिली है। मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
जहर खाने से इलाज के दौरान महिला की मौत
अड्डा बाजार। क्षेत्र के पैसिया बाबू गांव की संगीता (40) की जहर खाने से रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि शनिवार रात पति मोहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर उसने जहर खा लिया। जहर खाने की बात सुनकर आनन-फानन नौतनवा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर में मौत हो गई। संपतिहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद