{"_id":"69ac826734924d6b3c056a6b","slug":"amid-rumours-people-queued-up-for-gas-cylinders-since-morning-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-172900-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अफवाहों के बीच गैस सिलिंडर के लिए बढ़ी भीड़, सुबह से ही लाइन लगा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अफवाहों के बीच गैस सिलिंडर के लिए बढ़ी भीड़, सुबह से ही लाइन लगा रहे लोग
विज्ञापन
फरेंदा इंडेन गैस एजेंसी पर गैस के लिए लगी कतार।
भोर से ही सिलिंडर लेने के लिए कतार लगा रहे ग्राहक
फरेंदा। क्षेत्र के विश्रामपुर इंडेन गैस एजेंसी, भारत गैस एजेंसी परासखाड़ सहित सभी एजेंसी पर शनिवार को सिलिंडर लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह चार बजे से ही लाइन में लग गए। इस बीच धक्का-मुक्की भी होती रही। गैस एजेंसी पर भीड़ का मुख्य कारण अफवाह है।
इस्राइल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से गैस व पेट्रोलियम की कमी होने की अफवाह के कारण लोग अतिरिक्त गैस सिलेंडर जमा कर रहे हैं। ग्राहक एक-दूसरे से सिलिंडर की उपलब्धता की जानकारी जुटा रहे हैं। एजेंसी पर गैस उपलब्ध न होने की सूचना पर ग्राहक परेशान हो जा रहे हैं। हालांकि गैस एजेंसी पर सुचारू रूप से वितरण होने की बात कही जा रही है लेकिन बहुत ग्राहक बिना सिलिंडर लिए ही घर जाने को मजबूर हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है।
इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक अरविंद जायसवाल ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है, अफवाहों के चलते भीड़ इकट्ठा हो जा रही है। भीड़ संभालने में दिक्कत हो रही है। सिलिंडरों की उपलब्धता होने पर वितरण किया जा रहा है। लगन के कारण भी ग्राहक सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं।