फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   American youth caught while heading to Nepal via a mountain trail; agencies are questioning him.

Maharajganj News: पगडंडी से नेपाल जा रहा अमेरिकी युवक पकड़ा गया, एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Sun, 12 Jul 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
American youth caught while heading to Nepal via a mountain trail; agencies are questioning him.
भगवानपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पगडंडी मार्ग सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास से जा रहा था नेपाल
विज्ञापन


अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी है पकड़ा गया युवक, बार-बार बदल रहा बयान
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर के रास्ते भारत से नेपाल जा रहे एक अमेरिकी युवक को पकड़कर स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों पूछताछ कर रही हैं। उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पूछताछ के दौरान युवक बार-बार बयान बदल रहा है। युवक से पूछताछ जारी है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एक अमेरिकी युवक सोनौली कोतवाली झेत्र के भगवानपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पगडंडी मार्ग सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास भारत से नेपाल की तरफ जाने की कोशिश कर रहा था। जब ड्यूटी पर तैनात जवानों ने विदेशी युवक को रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे रोक लिया। व्यक्ति को कम्पनी मुख्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। एक गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में विदेशी युवक देखकर उसे घेर लिया लेकिन युवक आगे बढ़ गया।
विज्ञापन



सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अमेरिकी युवक के पास पासपोर्ट और नागरिकता प्रमाणित करने का कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। पूछताछ के दौरान अमेरिकी युवक ने अपना नाम सैम ब्राउन (32) निवासी कैलीफोर्निया अमेरिका बताया और बताया कि अभी तक लगभग 70 देशों का भ्रमण कर चुका है। भारत आने से पहले मई माह में इंडोनेशिया देश के बाली शहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैम ब्राउन ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। साथ अमेरिकन नेवी और स्पेशल फोर्सेज में छह साल तक काम किया है। और दो साल पहले नेवी की नौकरी छोड़ दी है। इसके पिता 10 साल पहले और पांच साल मां की मौत हो चुकी है।


आठ जुलाई को बस से बैंगलोर से वह लखनऊ आया। फिर दूसरे बस से गोरखपुर तक पहुंचा। गोरखपुर से टैक्सी लेकर सोनौली बॉर्डर रोड तक पहुंचा था। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दो माह पहले अमेरिका से गोवा पहुंचा था। गोवा में छह सप्ताह तक रहा। यहां वह दो लोगों से मिला जिसमें से एक नाज नाम का व्यक्ति नेपाल का निवासी है। यही व्यक्ति इसे सनौली में मिलने वाला था। दूसरा व्यक्ति बंगलौर का निवासी है और उसी के पास इसका पासपोर्ट है।युवक दोनों व्यक्तियों का पूरा पता नहीं बता रहा है।



सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, युवक ने यह भी बताया कि वह उत्तराखंड की चेतना नाम की लड़की से इटली में मिला और अक्टूबर 2024 में उससे शादी कर लिया। चेतना योगा टीचर है। इनकी मुलाकात इटली में तीन वर्ष पहले हुई थी। सैम को नेवी का आदेश नहीं मानने के जुर्म में निकाल दिया गया था। यह किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग नहीं करता है।



कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक विदेशी युवक पकड़ा गया है। एजेंसियां पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed