फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   american busy in worship in jail

Maharajganj News: जेल में ईश्वर की भक्ति में गुजर रहा एरिक डेनियल का वक्त

Sat, 01 Apr 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
american busy in worship in jail
जेल में बंद अमेरिकी नागरिक एरिक समझते हैं थोड़ी-बहुत हिंदी, अध्यात्म से है गहरा नाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अमेरिकी नागरिक एरिक डेनियल बैकविथ कूटरचित वीजा लेकर नेपाल में प्रवेश के दौरान 28 मार्च की शाम को पकड़े गए थे। उनको जेल भेज दिया गया। इन दिनों जेल में वह सुबह-शाम पूजा कर वक्त गुजार रहे हैं।
जेल प्रशासन के अनुसार बेहद शांत रहने वाले एरिक थोड़ी-बहुत हिंदी भी समझते हैं। बैरक में अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं। उनके कार्य व्यवहार पूरी तरह से हिंदू सभ्यता और संस्कृति से प्रेरित हैं। विदेशी नागरिक का अध्यात्म से गहरा नाता है।
विज्ञापन

जेल में बंद एरिक ने शुक्रवार सुबह की शुरुआत ईश्वर की प्रार्थना से की। आध्यात्मिक गुरुओं की तरह से आचरण होने के कारण आम बंदियों से इनका व्यवहार अलग है। जेल मैनुअल के अनुसार इनको पूरी सुविधा दी जा रही है। जेल प्रशासन ने फलाहार आदि का प्रबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह को दूध, केला, उबला आलू खाकर एरिक ने वक्त गुजारा। शांत होकर वह हर किसी की बात को सुनते हैं। जेल में आने के पहले दिन वह पूरी रात ठीक ढंग से सो नहीं सके।


यह है पूरा मामला
बीते 28 मार्च की रात में सोनौली के रास्ते नेपाल जाने के दौरान अमेरिकी नारिक ऐरिक को आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा था। वीजा की जांच की तो पता चला कि वीजा जुलाई 2019 में ही समाप्त हो गया है और वीजा में छेड़छाड़ की गई है। वह कूटरचित वीजा दिखाकर अपना काम चलाते रहे। भारत के आध्यात्मिक गुरुओं की शरण में ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग ढूंढ रहे थे, लेकिन उसके मन को शांति नहीं मिली। उन्होंने नेपाल जाने का इरादा बनाया तो गिरफ्तार हो गए।
कोट
जेल में बंद अमेरिकी नागरिक को नियम के अनुसार पूरी सुविधा दी जा रही है। एरिक आध्यात्मिक प्रवृति के हैं। ज्यादातर समय वह पूजा-पाठ कर गुजारते हैं।
-प्रभात सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed