फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   American citizen going to Nepal arrested

Maharajganj News: नेपाल जा रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, आव्रजन विभाग ने पुलिस को सौंपा

Thu, 30 Mar 2023 05:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Thu, 30 Mar 2023 05:00 PM IST
सार

विदेशी नागरिक की वर्ष 2019 में भारत में रहने के दौरान वीजा की तिथि समाप्त हो गई थी। इसके बाद पुराने वीजा को जलाकर फर्जी तरीके से वीजा बनाकर रहता था। बुधवार रात करीब दो बजे सोनौली के रास्ते नेपाल जाने के लिए आव्रजन कार्यालय पहुंचा तो जांच के बाद गिरफ्तार हो गया।

विज्ञापन
American citizen going to Nepal arrested
सांकेतिक - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में पिछले चार साल से अवैध रूप से रहने वाले अमेरिकी नागरिक को नेपाल जाने के दौरान आव्रजन विभाग ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आव्रजन विभाग की तहरीर पर विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में प्रस्तुत करते हुए चालान कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि विदेशी नागरिक की वर्ष 2019 में भारत में रहने के दौरान वीजा की तिथि समाप्त हो गई थी। इसके बाद पुराने वीजा को जलाकर फर्जी तरीके से वीजा बनाकर रहता था। बुधवार रात करीब दो बजे सोनौली के रास्ते नेपाल जाने के लिए आव्रजन कार्यालय पहुंचा तो जांच के बाद गिरफ्तार हो गया।

विज्ञापन

 

आव्रजन अधिकारियों ने वीजा की जांच की तो पता चला कि वीजा जुलाई 2019 में ही समाप्त हो गया है। वीजा में छेड़छाड़ की गई है। आव्रजन अधिकारियों ने विदेशी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम एरिक डेनियल बैकविथ निवासी 24 स्ट्रीट एस्टोरिया, न्यूयार्क, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बताया।


उसने बताया कि पहली बार 2014 में भारत आया था। 24 जून 2017 को चला गया। 22 जून 2018 में अमेरिका से नई दिल्ली पहुंचा था। चार मार्च 2019 को वीजा की वैधता खत्म हो गई थी। पिछले चार वर्षों से भारत के अलग-अलग शहरों में रह रहा था।
 

 

भारत में हरिद्वार, ऋषिकेश में पूजा-पाठ में लगा था। उसने बताया कि भारत उसे अच्छा लगने लगा था। इसलिए वह यहीं रहने लगा। वह कूटरचित वीजा दिखाकर अपना काम चलाता रहा। भारत के आध्यात्मिक गुरुओं की शरण में ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग ढूंढ़ रहा था लेकिन उसके मन को शांति नहीं मिली। उसने नेपाल जाने का इरादा बनाया तो उसकी पोल खुल गई।

 

प्रयागराज से गोरखपुर बस से आया था एरिक डेनियल

एरिक डेनियल प्रयागराज से बस से गोरखपुर पहुंचा था। वह सोनौली तक रोडवेज की बस से आया था। सोनौली कस्बे में नाश्ता करने के बाद उसने सीमा पर प्रत्येक हलचल को ध्यान से देखा। तसल्ली होने के बाद आव्रजन कार्यालय में अपना वीजा पासपोर्ट जांच के लिए दिया। अधिकारियों ने जांच से पहले पूछताछ की तो उसके चेहरे की भाव भंगिमा देखकर संदेश होने पर रोक लिया गया। गहन जांच में वीजा में गड़बड़ी पकड़ में आ गई तो पुलिस को सौंप दिया गया।

नेपाल की पहाड़ियों पर करना चाहता था साधना
एरिक डेनियल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नेपाल की पहाड़ियों पर साधना करना चाहता है। काठमांडू जाकर बाबा पशुपति नाथ के दर्शन करने के बाद कहीं पहाड़ पर जाने का इरादा था। अध्यात्म से गहरा नाता होने के कारण एरिक डेनियल भारत में भी इधर-उधर भटकते हुए अध्यात्म के रहस्यों को समझने की कोशिश की। ऋषिकेश, हरिद्वार आदि स्थानों पर योग साधना करता रहा।

मोबाइल एप के जरिए एडिट किया वीजा
एरिक डेनियल को तकनीकी जानकारी अच्छी है। वह एप के जरिए वीजा को एडिट कर तिथि को बेहद सफाई के साथ बढ़ाकर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकता रहा।

चार साल तक चकमा देने में रहा सफल
एरिक डेनियल भारत में चार साल सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर आराम से इधर-उधर घूमता रहा। वह अध्यात्म की ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने के इरादे से भ्रमण करता रहा। नेपाल नहीं जाता तो शायद अब तक पकड़ में न आता।

कूटरचित वीजा लेकर नेपाल में प्रवेश करने के दौरान अमेरिकी नागरिक को आव्रजन विभाग ने पुलिस को सौंपा। आरोपी से पूछताछ करने के बाद केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।-आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed