{"_id":"634d9e6896bad36ad61d3add","slug":"ambulance-arrived-with-dead-body-villagers-created-ruckus-maharajganj-news-gkp4544129139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: शव लेकर पहुंची एंबुलेंस, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: शव लेकर पहुंची एंबुलेंस, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tue, 18 Oct 2022 01:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:16 PM IST
सार
सोमवार को जैसे ही एंबुलेंस द्वारा विवाहिता का शव घर लाया गया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। समझाने के बाद विवाहिता का अंतिम संस्कार चंदन नदी पर किया गया।
विज्ञापन
ठूठीबारी कस्बे में शव लेकर पहुँचा एम्बुलेंस, ग्रामीणों ने किया हंगामा। इस दौरान कोतवाली में मौज?
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
महराजगंज कस्बे की एक विवाहिता की महराजगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एंबुलेंस द्वारा शव घर लाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया और शव लेने से मना कर दिया। लोगों ने कहा कि ठीक से इलाज नहीं होने के कारण मौत हुई।
कस्बे के ठाकुर मंदिर के पीछे दुर्गावती की बहु राधा को छह अक्तूबर को प्रसव पीड़ा हुई। जिसे लेकर वह महराजगंज के एक निजी अस्पताल में गई, जहां ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। सब कुछ ठीक था की आठ अक्तूबर को बहू की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जांच के बाद पता चला कि सीने में पानी भर गया है, जिससे फेफड़े में इन्फेक्शन हो गया है। कस्बे वासियों ने गरीब परिवार की मदद की। इस बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सोमवार को जैसे ही एंबुलेंस द्वारा विवाहिता का शव घर लाया गया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। समझाने के बाद विवाहिता का अंतिम संस्कार चंदन नदी पर किया गया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि समझा बुझाकर लोगों को शांत करा दिया गया।