{"_id":"613502178ebc3e147352c11f","slug":"altrasound-mashine-has-not-instaled-in-bakati-chc-sice-5-years-maharajganj-news-gkp408066931","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी बनकटी में पांच वर्षो से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी बनकटी में पांच वर्षो से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
सीएचसी बनकटी में पांच वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन
फरेंदा (महराजगंज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से 15 लाख की लागत से खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन बेकार पड़ी हुई है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोग अधिक रकम देकर अल्ट्रासाउंड कराने को विवश हैं।
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अस्पताल माना जाता है। यहां पर इलाज के लिए पड़ोसी देश नेपाल से भी मरीज पहुंचते हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए 2016-17 में समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने विधायक निधि से करीब 15 लाख रुपये की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन दी थी। जिससे दूर दराज से आने वाले जरूरतमंदों को सहुलियत मिल सके। लेकिन पांच वर्ष बीतने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के अभाव में मशीन अस्पताल में धूल फांक रही है। समय अधिक बीत जाने के कारण मशीन के खराब होने की भी संभावना बनी हुई है।
गौरतलब है कि अस्पताल में एक्स-रे, पैथालॉजी, टीबी विभाग, दंत विभाग के साथ 30 बेड का अस्पताल है। जहां प्रतिदिन 200 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। वहीं, मरीजों की सुविधा के लिए दी गई अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन नहीं हो सका। इसको लेकर पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने मंडलायुक्त से लेकर अनेक उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेजा लेकिन इस सुविधा को स्थान नहीं मिल सका। क्षेत्र के परमात्मा विश्वकर्मा, विनोद मद्धेशिया, गोविंद व अनिल जायसवाल ने बताया कि शासन स्तर से सरकारी अस्पतालों पर अनेक सुविधा दी जा रही है। लेकिन सीएचसी बनकटी में अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन शुरू हो जाए तो काफी मदद मिलती। ज्यादा रकम देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्दी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास जारी है।