Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Along with Nepali tourists, visitors from SAARC countries and other foreign tourists also toured the area.

Maharajganj News: छुट्टी मनाने बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पहुंचे 15 हजार से अधिक पर्यटक

Thu, 19 Nov 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Along with Nepali tourists, visitors from SAARC countries and other foreign tourists also toured the area.
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बर्दिया जिले में स्थित बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज में दशहरा और दिवाली की छुट्टियों के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। लंबी छुट्टियों का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में नेपाली के साथ विदेशी पर्यटक भी जंगल सफारी और वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

घटस्थापना से लेकर कात्तिक महीने के अंत तक कुल 15,378 पर्यटकों ने निकुंज का भ्रमण किया। इनमें 13,352 नेपाली, सार्क देशों के 246 और अन्य देशों के 1780 पर्यटक शामिल रहे। निकुंज के संरक्षण अधिकारी अरविंद यादव के अनुसार, इस अवधि में पर्यटकों ने 1209 जंगल सफारी भी की। अक्तूबर महीने में 1934 पर्यटक निकुंज पहुंचे थे। इससे पहले जुलाई में 427 और अगस्त में 462 पर्यटकों ने भ्रमण किया था। पर्यटन के लिहाज से यह क्षेत्र अब विदेशी सैलानियों के साथ भारतीय एवं घरेलू पर्यटकों की भी पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसायी कृष्ण प्रसाद भट्टराई के मुताबिक, पहले बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज में मुख्य रूप से विदेशी पर्यटक आते थे। अब नेपाली पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। छुट्टियों और सप्ताहांत में यहां पर्यटकों की विशेष भीड़ रहती है। निकुंज मुख्यालय ठाकुरद्वारा में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र, हाथियों और कछुओं का अवलोकन पर्यटकों को आकर्षित करता है। सफारी के बाद पर्यटक वन्यजीवों के दीदार का अनुभव साझा करते हुए लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed