{"_id":"645e98af62cb91ed20041645","slug":"allergy-in-the-eyes-due-to-dust-and-smoke-maharajganj-news-c-7-1-162667-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूल-धुआं से आंखों में हो रही एलर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूल-धुआं से आंखों में हो रही एलर्जी
Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज आ रहे 30 से 35 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इन दिनों धूल-धुआं से आंखों में एलर्जी हो रही है। ऐसे 30 से 35 मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है।
तेज धूप, धूल व धुआं से आंखें लाल हो जाती हैं। आंख में खुजली होती है। बच्चे आंख को मसलना शुरू कर देते हैं। इससे घाव बनने लगते हैं। आंखों में जलन, चुभन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। नेत्र रोग सर्जन डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि प्रदूषण के कारण आंखों की बीमारी गर्मी में लोगों को परेशान कर देती है।
उधर, जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत आंख के मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। इसके लिए मशीनें आ गई हैं।
...
ऐसे करें बचाव
- धूप में जरूरत होने पर बाहर निकलें।
- धूप में निकलने से पहले काला चश्मा पहन लें।
- एलर्जी होने पर आंखों में 2-3 बूंदें गुलाबजल डालें।
- एलर्जी होने पर खीरे को धोकर पतले स्लाइस काटें। इन्हें 15-20 मिनट फ्रीज में रखनेे के बाद आंखों पर रखें। यह प्रक्रिया दिनभर में 4-5 बार कर सकते हैं।