फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of irregularities in Anganwadi ration distribution; probe demanded.

Maharajganj News: आंगनबाड़ी के राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

Sun, 19 Jul 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in Anganwadi ration distribution; probe demanded.
जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सिंदुरिया। मिठौरा विकास खंड के मुजहना बुजुर्ग निवासी विद्रेंश यादव ने ग्राम पंचायत के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्ष 2021 से 2025 तक बच्चों का राशन वितरण नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की शिकायत पहले सीडीपीओ मिठौरा और बाद में 25 अक्टूबर 2025 को जिलापूर्ति अधिकारी से की गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान केवल औपचारिक बयान लिए गए लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 11 जून 2026 को जिलाधिकारी की जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र देने पर मामले की फिर से जांच कराई गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और कोटेदार के बयान दर्ज किए गए, जिनसे वर्ष 2021 से 2025 तक राशन वितरण नहीं होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने केवल नोटिस जारी कर हाल के कुछ महीनों के अभिलेख मांगे गए जबकि शिकायत चार वर्षों की अनियमितता से जुड़ी है। विंद्रेश यादव का आरोप है कि मामले में संबंधित कोटेदार को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते राशन वितरण सुनिश्चित कराया गया होता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और सरकारी राशन के कथित गबन की जांच कराने की मांग की है।


इस सबंध में सीडीपीओ मिठौरा राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पत्र जारी कर खाद्यान्न उठान कराने के लिए निर्देशित किया गया है यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खाद्यान्न उठान नहीं करती है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed