फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of use of substandard construction material in Semra Chandrauli marriage house

Maharajganj News: सेमरा चंद्रौली विवाह घर में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

Sat, 24 Jan 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation of use of substandard construction material in Semra Chandrauli marriage house
शुरुआत से ही विवादों में घिरा है साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाला विवाह घर
विज्ञापन


परतावल। विकास खंड परतावल के ग्राम सभा सेमरा चंद्रौली में लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे विवाह घर के निर्माण में अनियमितता सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के विपरीत घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहराती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से यह विवाह घर बनाया जा रहा है, वह उद्देश्य शुरुआत से ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। निर्माण की गुणवत्ता खराब बताकर भवन की मजबूती को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। सूरज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन यादव, भानु प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, जवाहिर प्रजापति, चंदन सिंह, अमित आदि ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई तो करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाला यह विवाह घर जनता के काम आने से पहले ही जर्जर हो जाएगा। लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सचिन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्यस्थल का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके ठेकेदार की ओर से निर्देशों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता गंगाराम ने बताया कि एस्टीमेट के अनुसार निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed