फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   allegation of murder

Maharajganj News: किसान की मौत, ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप

Sun, 16 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
allegation of murder
मृतक मनौवर का फाइल फोटो।संवाद
पहली पत्नी के बेटों पर ट्रैक्टर से पिता को कुचलने का दूसरी पत्नी के बेटे ने लगाया आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सियरहीभार में शुक्रवार की सुबह किसान अली खान (68) की मौत हो गई। उनकी पहली पत्नी के बेटों पर दूसरी पत्नी के बेटे ने आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिता को ट्रैक्टर से कुचल कर मारा गया है। इसके पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। शनिवार सुबह इलाज के दौरान घायल पिता की मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

क्षेत्र के सियरहीभार निवासी मनौवर खान (68) ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी जाफरून निशा से चार बेटे तथा दूसरी पत्नी नूरजहां से एक बेटा है। पहली पत्नी अपने चारों बेटों के साथ सियरहीभार गांव में रहती है, जबकि मनौवर दूसरी पत्नी व बेटे के साथ हरपुर तिवारी में घर बनवाकर रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह अपनी मोपेड से सियरहीभार में अपने करीबियों के घर सेवईं पहुंचाने गए थे। आते समय मुबारक के राइसमिल के पास वह घायल अवस्था में मिले। घायल होने की सूचना पर मनौवर की दूसरी पत्नी का बेटा अली खान मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल पिता को लेकर महराजगंज के एक निजी अस्पताल में लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अली के अनुसार, निजी अस्पताल में मनौवर को आईसीयू में भर्ती कराया गया। शनिवार भोर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अली खान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अली ने पहली पत्नी के बेटों पर ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत हुई थी। हालांकि, इस संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने कुछ नहीं बताया। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ की जा रही है।

मनौवर पर तीन बार ट्रैक्टर चढ़ाकर मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे फोटो
इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगी थी, हड्डी टूट कर धंस गई थी, कुल्हा, पैर, सीने की हड्डियां टूट गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के बरवा सियारहीभार के रहने वाले मनौवर (68) को उनके गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे घायल कर दिया गया था। मौत होने के बाद ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डालने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस भी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पूछताछ कर अहम जानकारी जुटाई जा रही है। मनौवर की दूसरी पत्नी के बेट अली खान का आरोप है कि पहली पत्नी जाफरून के बेटों ने पहले ट्रैक्टर लेकर पिता को दौड़ाया। पीछे से फिर ट्रैक्टर को रोककर मारा-पीटा। उससे भी मन नहीं भरा तो ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला।
अली खान के अनुसार तीन बार ट्रैक्टर को घुमाकर चढ़ा दिया। कूल्हा, पैर, सीने की हड्डियां टूट गईं थीं। सिर में भी गंभीर चोट आई थी। हड्डी टूट कर धंस गई थी। उसे अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया था।
उधर, मृतक की पहली पत्नी के बेटों ने आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए इसे दुर्घटना बताया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझी इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने मनौवर की दूसरी पत्नी नूरजहां के परिवार को सूचना दी। इसके बाद मौके पर दूसरी पत्नी का बेटा अली खान पहुंचकर प्राइवेट अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह चार बजे मौत हो गई।
अली खान के अनुसार, पिता मनौवर ने घायल अवस्था में आरोपी एकराम, इरफान, अशफाक का नाम बताया था और कई अज्ञात शामिल रहे।

सऊदी में रहने वाले बेटे की नहीं हुई है शादी
मृतक की पहली पत्नी जाफरून के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ा लड़का एकराम, इरफान, अशफाक, इस्तेयाक उसके बाद बेटी रातबून, जरीना, नाजबून हैं। सिर्फ एक बेटा इस्तियाक की शादी नहीं हुई है। वह सउदी में है।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा था दूसरी पत्नी का बेटा
दूसरी पत्नी नूरजहां से एक बेटा और एक बेटी है। सबसे बड़ी बेटी सायदा (25) और दूसरे नंबर पर अली खान (23) हैं। दोनों की शादी हो गई हैं। पिता की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दोनों गमगीन दिखे।

10 दिन पहले पिता को मारने की धमकी मिली थी
दूसरी पत्नी के बेटे अली खान ने बताया कि 10 दिन पहले पिता मनौवर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। हम सभी को यह उम्मीद नहीं थी कि ऐसी घटना हो जाएगी। इलाज के दौरान पिता ने अपनी साथ हुई घटना का जिक्र किया था। उक्त लोगों पर आरोप लगाया था।

मकान, खेत बना मौत का कारण
मनौवर के पुत्र अली खान ने बताया कि गांव में जितनी भी जमीन और मकान है। सब पिता मनौवर के नाम से है, लेकिन घर और खेत पर पिता की पहली पत्नी के बेटों का कब्जा है। पिता को घर से निकालकर घर और जमीन कब्जा कर लिया गया। जमीन और खेत का बैनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने बैनामा नहीं किया। धमकी देकर उनको डराया जा रहा था। अंत में जब बात नहीं बनी तो यह घटना कर दी गई।
अली के अनुसार, पिता की पहली पहली पत्नी के बेटों ने लगभग 24 वर्ष पहले ही घर से निकाल दिया था। जब घर से निकाल दिया तो दूसरी पत्नी यानी मेरी मां के साथ रहने लगे। मनौवर अपनी दूसरी पत्नी के घर हरपुर तिवारी गांव में रहते थे। इस घटना को लेकर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं।

एक वर्ष पहले भी पिता को मारापीटा गया था
मनौवर की दूसरी पत्नी के बेटे अली खान ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता मनौवर की पहली पत्नी के बेटों ने उन्हें पहले भी मारा-पीटा था। एक वर्ष पहले उनको मारपीट कर मौत की नींद सुलाने की कोशिश हुई थी, लेकिन वह किसी तरह से जान बचाकर भाग गए थे। पिता मनौवर के जीते ही संपत्ति अपने नाम से करवाना चाहते थे।


पुलिस भी समझ नहीं पा रही घटना को
थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा रामाज्ञा सिंह ने बताया कि घटना के बारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। असल मामला क्या है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस की नजर में यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed