फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of failure to execute sale deed despite receiving 29 lakh; action demanded.

Maharajganj News: 29 लाख रुपये लेकर भी बैनामा नहीं करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Fri, 24 Jul 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of failure to execute sale deed despite receiving 29 lakh; action demanded.
जमीन बेचने का प्रस्ताव देकर रुपये लेने का आरोप, पीड़ित ने डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी असगर अली ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीन बेचने के नाम पर उससे 29 लाख रुपये ले लिए गए लेकिन न तो जमीन का बैनामा किया गया और न ही रकम वापस की गई और पैसे मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत के अनुसार, बेलवा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने करीब 9 वर्ष पूर्व अपनी कृषि जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया था। पुराने पारिवारिक संबंध और विश्वास का हवाला देते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी रकम मिलते ही जमीन का बैनामा कर देगा। इस भरोसे पर असगर अली ने वर्ष 2016 से वर्ष 2023 के बीच चार लोगों को अलग-अलग तिथियों में कुल 29 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि भुगतान के बाद उसे संबंधित जमीन के लगभग एक एकड़ हिस्से पर कब्जा भी दे दिया गया। जिस पर वह वर्षों से खेती कर रहा है लेकिन जब भी उसने रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आरोपी पक्ष टालमटोल करने लगा। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि अंततः आरोपियों ने बैनामा करने और रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं जनवरी 2026 में कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

असगर अली का आरोप है कि उन्होंने इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय थाना भिटौली को भी दी लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed