फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of embezzlement of Rs 42.58 lakh in the name of construction of toilet

Maharajganj News: शौचालय बनवाने के नाम पर 42.58 लाख रुपये के बंदरबांट का आरोप

Thu, 12 Dec 2024 12:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Dec 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzlement of Rs 42.58 lakh in the name of construction of toilet
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के ढेसो गांव में वर्ष 2012 में शौचालय बनवाने के नाम पर 42.58 लाख रुपये का बंदरबांट करने आरोप है। तत्कालीन ग्राम प्रधान ने ब्लॉक के जिम्मेदारों के साथ मिलकर इस करतूत को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर एक शख्स ने साक्ष्यों के साथ डीएम से मिलकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद मामले का पोल खुलते ही जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ढेसो निवासी मंजेश गौंड की ओर से दिए साक्ष्यों के अनुसार, वर्ष 2012 में शासन की ओर से ग्राम पंचायत के खाते 464 व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए धनराशि प्राप्त हुई थी। उक्त धनराशि को तत्कालीन ग्राम प्रधान ने ब्लॉक के जिम्मेदारों के साथ मिलकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत 24 और 31 दिसंबर 2012 को 464 व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के नाम पर कुल 42,58,600 रुपये का बंदरबांट कर लिया है। शिकायतकर्ता ने विभाग से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर बताया है, कि शौचालय योजना का लाभ लेने वाले सूची में अधिकांश व्यक्ति गांव के निवासी नहीं है। इतना ही नहीं इस योजना का लाभ लेने वाले सूची में तत्कालीन ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी, एसएसबी जवान, सरकारी अध्यापक और पांच एकड़ से अधिक भूमि के स्वामी के साथ ही ट्रैक्टर, ट्रॉली, चारपहिया वाहन रखने वाले अपात्रों का नाम शामिल है। तत्कालीन ग्राम प्रधान ने पद का दुरुपयोग करते हुए कुछ व्यक्तियों का नाम सूची में दर्ज करते हुए मनचाहे फर्म को रकम भेज दिया। जिनका टेंडर भी नहीं हुआ है। बैंक स्टेटमेंट में साफ दिखाई दे रहा है। योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति के नाम से 46 सौ रुपये का चेक दिया जाना था। जो लाभार्थी के खाते में जमा होना था। लेकिन, 464 लाभार्थियों के साथ ऐसा नहीं हुआ है। जबकि योजना के तहत ही प्रत्येक लाभार्थियों को मनरेगा के तहत 45 सौ रुपये मजदूरी का प्रावधान है। जो किसी भी लाभार्थी को नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान फखरुद्दीन से शिकायत के संबंध में जानकारी लेने पर कहा कि उस वक्त गांव लोहिया हुआ था। गांव को ओडीएफ बनाने के लिए हर व्यक्ति को शौचालय देना था। पूरी पादर्शिता के साथ काम किया किया है। बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।

सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) विनय पांडेय ने कहा कि अभी इस तरह के मामले में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed