{"_id":"6758cd021e4deb49f0077424","slug":"all-students-must-generate-apar-id-dios-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-137800-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी छात्र अपार आईडी जरूर जनरेट कराएं : डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी छात्र अपार आईडी जरूर जनरेट कराएं : डीआईओएस
विज्ञापन
फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में मंगलवार को मेगा अपार दिवस मनाया गया। सभी छात्रों की आईडी जनरेट कराने के लिए ऑनलाइन मीटिंग के जरिए आदेश दिए गए।
अपार आईडी के जरिए छात्रों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धियों को रैंक के आधार पर व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखा जा सकेगा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि अपार आईडी के जरिए प्रतिमाह 9 व 10 तारीख को अपार मेले का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक प्रगति को दर्शाया जाएगा। आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्टर (अपार) के जरिए छात्रों के सभी अभिलेखों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाएगा। माध्यमिक विद्यालय के सभी प्रधानाचार्यों को छात्रों की आईडी बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विद्यालय पर एक नोडल शिक्षक व बाबू को इस संबंध में काम देखना है। उप प्रधानाचार्य एसके गौड़ ने सभी छात्रों को अपार आईडी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सभी शिक्षक मौजूद रहे।