फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alert on India-Nepal border regarding Diwali, vigilance being maintained

Maharajganj News: दीपावली को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, बरती जा रही सतर्कता

Fri, 01 Nov 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Alert on India-Nepal border regarding Diwali, vigilance being maintained
महराजगंज। दीपावली एवं छठ पर्व के त्योहार को लेकर भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। पगडंडियों पर एसएसबी के जवानों ने दिन के साथ-साथ रात्रि गश्त बढ़ा दी है। सीमा पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। दीपावाली को देखते हुए जगह-जगह पेट्रोलिंग की जा रही है। जिले में जहां-जहां मूर्ति स्थापना हुई है, वहां पर भी पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने पेट्रोलिंग करके लोगों से शांति पूर्वक दीपावली मनाने की अपील की।
विज्ञापन

84 किलोमीटर की खुली सीमा पर एसएसबी और पुलिस का पहरा है। भारत नेपाल सीमावर्ती गांव में कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों को रोकने एवं देश विरोधी तत्वों से निपटने के लिए सीमावर्ती नगर कस्बों में पुलिस और एसएसबी ने गश्त कर सघन जांच की। नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। भारत-नेपाल की सीमा पर स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हर पल की जानकारी ली जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है। परिचय पत्र देखने के बाद ही भारत से नेपाल और नेपाल से भारत में आने की अनुमति मिल रही है। सोनौली, खनुवा, भगवानपुर, बरगदवा, ठूठीबारी, निचलौल जैसे प्रमुख आवागमन सीमा के अलावा खुली सीमा के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच व तलाशी अभियान जारी कर दिया है। नेपाल से सटे जनपद में एसएसबी की 66वीं व 22वीं बटालियन के जवानों ने सरहद पर गश्त बढ़ा दी है। कोल्हुई, भगवानपुर, खनुआ, शेख फरेंदा, बरगदवा, हरदी डाली, श्यामकाट, सुंडी, छपवा, संपतिहा व चंडीथान, बरगदवा, परसामलिक, ठूठीबारी, लक्ष्मीनगर, निचलौल, समेत दर्जनों गांव के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी जवान, पुलिसकर्मी व अन्य खुफिया विभाग सतर्क है। नेपाल से भारत आ रहे लोगों की सघन की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। इसके अलावा जिले में सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस सतर्क है। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed