फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Akanksha becomes DSP welcomed in Farenda

Maharajganj News: डीएसपी बनीं आकांक्षा का फरेंदा में स्वागत

Sun, 28 Jan 2024 06:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jan 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Akanksha becomes DSP welcomed in Farenda
फरेंदा। पीसीएस-2023 में चयनित फरेंदा कस्बे की होनहार आकांक्षा गौतम का कस्बे में पहुंचने पर आंबेडकर सभा के साथ अन्य लोगों ने स्वागत किया। लोगों के स्वागत को देखकर आकांक्षा भावुक हो उठीं।
विज्ञापन

स्वागत जुलूस बाईपास से होते हुए आंबेडकर तिराहे पर पहुंची जहां आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नगर का भ्रमण कराया गया। स्वागत कार्यक्रम नगर के एक मैरिज हाल में आयोजित हुई। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, रामप्यारे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम, भीमसेन गौतम, सरोज सहानी, डॉ. रमाशंकर भारती, प्रमोद कुमार सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। रामप्यारे ने कहा आकांक्षा की सफलता से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। इस दौरान रमाकांत, जयराम, मुरलीधर, गंगा पासवान, रामकृपाल यादव, विनोद कुमार, ई-भागीरथी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed