फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aisha activists voice loud

आशा कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

Sat, 13 Oct 2018 12:09 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 13 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aisha activists voice loud
आशा कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश आशा एवं आशा संगिनी संघ जिला कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। पांच सूत्री मांगों को पूरा नहीं होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने गुस्से का इजहार किया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कारगर पहल नहीं की जा रही है। महंगाई के दौर में कम मानदेय पर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।  
विज्ञापन


संगठन जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता को 18 हजार और आशा संगिनी को 23 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाए। ईपीएफ पेंशन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अनुभवी आशा कार्यकर्ता को टीकाकरण का प्रशिक्षण दिलाया जाए। कार्य के दौरान यात्रा करने पर भत्ता और उम्र की सीमा को हटाते हुए योग्यता के अनुरूप आशा कार्यकर्ता को एएनएम एवं आशा संगिनी के पद पर पदोन्नति  करने की भी मांग की गई। सिंधु यादव ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा एवं आशा संगिनी का अहम योगदान है, लेकिन हमारी समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। भारत सरकार ने प्रोत्साहन राशि को बढ़कार 1000 से 2000 रुपये कर दिया है। इससे कुछ भला नहीं होने वाला है। इस दौरान रिंगू यादव, पुष्पा सिंह, सुप्रिया मिश्रा, नीरा देवी, सरस्वती देवी, अंजलि पांडेय, किरन शुक्ला, सुनीता पांडेय, रानी पटेल, रेनू राजभर, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed