फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Agriculture department team reached the farmer's house

Maharajganj News: किसान जयश्री गुप्ता के घर पहुंची कृषि विभाग की टीम

Fri, 19 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department team reached the farmer's house
किसान जयश्री गुप्ता को मृत बताकर किसान सम्मान निधि बंद करने वाली कृषि विभाग की टीम खबर प्रकाशित
सभी जरूरी दस्तावेज लेकर खामियां को सही कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। ग्राम सभा श्यामदेउरवां के किसान जयश्री गुप्ता को मृत बताकर किसान सम्मान निधि बंद कर दी गई है। अमर उजाला ने किसान की पीड़ा को 18 मई को प्रकाशित किया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की टीम किसान के घर पहुंची। गलती को सुधारने का आश्वासन दिया। किसान ने अमर उजाला को धन्यवाद ज्ञापित करते हुआ कहा कि दो साल से भटक रहा था। एक झटके में अधिकारियों ने हमारी पीड़ा सुन ली।

कृषि विभाग के एसडीओ राजेश कुमार, एडीओ एजी श्रीनिवास गुप्ता टीम के साथ किसान जयश्री गुप्ता के घर पहुंचकर समस्या के बारे में पूछताछ की। किसान ने बताया कि मई 2021 के बाद से किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलना बंद हो गया। उससे पहले आठ किस्त मिल चुका है। सितंबर माह में किस्त नहीं आया तो जनसेवा केंद्र पर जाकर जांच कराई। जांच में पता चला कि पीएम किसान पोर्टल पर मुझे मृत घोषित कर दिया गया है। तभी से अधिकारियों का चक्कर लगा रहा हूं। कृषि विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि पोर्टल पर गलत फीडिंग की वजह से यह समस्या हुई है। पोर्टल अभी बंद किया गया है। पोर्टल खुलते ही त्रुटि को सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed