{"_id":"64b6ec6dbc87ddeef80d2cb7","slug":"after-the-foot-march-we-saw-the-cctv-cameras-installed-on-the-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-2154-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा, SSB के अपर महानिदेशक ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा, SSB के अपर महानिदेशक ने किया दौरा
Wed, 19 Jul 2023 03:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 03:47 PM IST
सार
एसएसबी दोनों देशों के आम नागरिकों के साथ सीमा पर अच्छा बर्ताव कर रही है। देश की सुरक्षा को लेकर बेहतर कार्य कर किया जा रहा है। नेपाल के रूपनदेही जिले के एसपी सहित नेपाल आर्म और नेपाली सेना के कुछ अधिकारियों को एडीजी ने बैठक के बाद सम्मानित किया।
विज्ञापन
पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा
विस्तार
एसएसबी के अपर महानिदेशक बी राधिका ने मंगलवार शाम को सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेपाल के अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के आपसी तालमेल से घुसपैठ, मानव तस्करी व अन्य सामग्रियों के तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिया।
अपर महानिदेशक ने नो मेंस लैंड का करीब 500 मीटर पैदल दौरा कर बारीकी से खुली सीमा का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा, समस्या को लेकर बातचीत भी की। पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। उन्होंने बताया कि नेपाल से हमारे रोटी बेटी के संबंध है और नेपाल भारत का मित्र देश है। दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारी मिलकर सरहद की सुरक्षा करते हैं।
इसे भी पढ़ें: वाहनों का परमिट शुल्क बढ़ा, सरकार के नए आदेश से भारतीयों की जेब हो रही ढीली
विज्ञापन
एसएसबी दोनों देशों के आम नागरिकों के साथ सीमा पर अच्छा बर्ताव कर रही है। देश की सुरक्षा को लेकर बेहतर कार्य कर किया जा रहा है। नेपाल के रूपनदेही जिले के एसपी सहित नेपाल आर्म और नेपाली सेना के कुछ अधिकारियों को एडीजी ने बैठक के बाद सम्मानित किया। इस मौके पर आईजी रत्न संजय, डीआईजी राजीव राणा, कमांडेंट शंकर सिंह, नेपाल आर्म फ़ोर्स के एसपी दीपक थापा, रूपनदेही पुलिस एसपी भरत बहादुर केसी मौजूद रहे।
तस्करी रोकने के लिए व्यापारियों ने दिया पत्र
एसएसबी के अपर महानिदेशक बी राधिका के मंगलवार शाम भारत नेपाल सीमा सोनौली दौरे के दौरान सोनौली के व्यापारियों ने नेपाल द्वारा बॉर्डर पर सख्ती के बाद तस्करी रोकने के लिए एक पत्र सौंपा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार ने बताया कि एडीजी को एक प्रार्थना पत्र सौंप कर सीमा पर तस्करी रोकने की मांग की गई है।