फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the accident in the settlement, panic broke out in Lezar Mahdeva village

बस्ती में दुर्घटना के बाद लेजार महदेवा में मचा कोहराम

Thu, 11 Aug 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
After the accident in the settlement, panic broke out in Lezar Mahdeva village
बस्ती में दुर्घटना के बाद लेजार महदेवा में मचा कोहराम
विज्ञापन

फरेंदा। अयोध्या से तीर्थ यात्रा कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के दुधौरा गांव के निकट ट्रक की चपेट में आ गई जिससे ट्रॉली में सवार लेजार महदेवा गांव के करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की जानकारी लोगों को हुई तो गांव में कोहराम मच गया। लोग अपने लोगों की कुशलता जानने के लिए बेचैन दिखे।
तीर्थ यात्रा से लौटते समय बस्ती के पास हुए हादसे की खबर जैसे ही फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा गांव के लोगों को मिली तो पूरे गांव के लोग स्तब्ध रह गए। लोग अपने-अपने लोगों के कुशलक्षेम जानने के लिए मोबाइल से जानकारी लेने में जुट गए।
विज्ञापन

घायलों के परिजन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद गांव का माहौल गमगीन हो उठा। गंभीर रूप से घायल जगन्नाथ, बाबूलाल, जयराम, शकुंतला व सावित्री के घर लोग मोबाइल के माध्यम से फोन करके उनकी हालत की जानकारी ले रहे हैं। गांव के गौरीसहाय मौर्य ने बताया कि ट्रॉली पर सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। अन्य लोग सुरक्षित है। सभी लोग घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed