{"_id":"6611313bbcffa7753c0e1075","slug":"after-quarrel-with-father-hut-set-on-fire-gas-cylinder-exploded-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119445-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिता से झगड़े के बाद झोपड़ी में लगाई आग, गैस सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिता से झगड़े के बाद झोपड़ी में लगाई आग, गैस सिलिंडर फटा
Sat, 06 Apr 2024 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के सुभाषनगर वार्ड मिस्कारी टोला में शनिवार को पारिवारिक झगड़े में एक युवक ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। इससे झोपड़ी में रखा सिलिंडर फट गया। इससे अफरातफरी मच गई। आरोपी के चाचा चोटिल हो गए, जबकि पड़ोसी की दीवार में दरारें आ गई हैं।
सिसवा कस्बे के सुभाष नगर मिस्कारी टोला निवासी जगरनाथ के चार बेटे हैं। घर और जमीन के बंटवारे को लेकर जगरनाथ और उसके पुत्र अमित में विवाद हो गया। पिता ने अपने बेटे से झोपड़ी खाली करने को कहा तो नाराज होकर अमित ने झोपड़ी में आग लगा दी, आग की लपटों से झोपड़ी में रखा गैस सिलिंडर फट गया। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आधे घंटे के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी रखा सामान जलकर राख हो गया।
सिलिंडर के विस्फोट से पड़ोसी दीप नारायण के मकान की दीवार में दरारे आ गईं। सिलिंडर का टुकड़ा आरोपी के चाचा रामबेलास के कान में लगी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के समय हवा न होने से बड़ा हादसा टल गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, आरोपी अमित को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।