फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After getting no helmet petrol

कामचलाऊ हेलमेट हो सकते हैं खतरनाक

Mon, 01 Jul 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
After getting no helmet petrol
टेढ़वा के पास सड़क के किनारे बिना आईएसआई मार्का का हेलमेट बेचता दुकानदार - फोटो : MAHARAJGANJ
कामचलाऊ हेलमेट हो सकते हैं खतरनाक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। इन दिनों शहर के पेट्रोल पंपों पर हेलमेट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसके चलते हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने के प्रति लोगों में जागरूकता भी आई है। लेकिन खुद की सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरती जा रही है। लोग सस्ते के चक्कर में फुटपाथ पर बिकने वाला हेलमेट खरीद ले रहे हैं और वही लगाकर दो पहिया वाहन चला रहे हैं। मानक विहीन हेलमेट लगाकर चलना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
दरअसल, हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं अभियान को देखते हुए लोग किसी तरह हेलमेट लगाकर पंप पर पहुंच रहे हैं। क्योंकि जिले में पंपों पर हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं संबंधी बैनर लगाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही सख्ती भी बरती जा रही है। यही कारण है कि लोग पेट्रोल लेने में दिक्कत न हो, इसके लिए फुटपाथ पर बिकने वाले हेलमेट खरीदकर लगाने के बाद ही तेल लेने पंपों पर पहुंच रहे हैं। फुटपाथ पर 200 से 500 रुपये के बीच ही हेलमेट मिल जा रहे हैं जबकि आईएसआई मार्का हेलमेट की कीमत इससे ज्यादा बताई जा रही है। सस्ते के चक्कर में लोग अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत होने की बजाय कामचलाऊ हेलमेट खरीद ले रहे हैं। लोकल कंपनियों के उत्पाद सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण हादसे के वक्त टूटने की आशंका बनी रहती है। आईएसआई मार्का इस बात की गारंटी देता है कि जिस कार्य के लिए वह उत्पाद बनाया गया है उसके मानकों पर वह खरा उतरेगा। निर्देश की वजह से लोग हेलमेट के नियम का पालन तो कर रहे हैं लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर गुणवत्ता के प्रति सचेत नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता आत्माराम गुप्त कहते हैं कि बचने के लिए सस्ता हेलमेट लेकर काम चलाया जा सकता है। लेकिन सुरक्षा के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। कामचलाऊ हेलमेट घातक साबित हो सकते हैं। इसको लेकर कोई सख्त नियम होना चाहिए ताकि लोग बेहतर हेलमेट खरीदें।
विज्ञापन

राजीव नगर मोहल्ले के रहने पवन कुमार वर्मा कहते हैं कि हेलमेट की बिक्री के लिए मानक तय होना चाहिए। बाजार में खराब किस्म के हेलमेट की बिक्री पर रोक जरूरी है। सस्ते हेलमेट की होड़ में लोगों के जीवन की सुरक्षा संकट में डालना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारती ने बताया कि हेलमेट हमेशा आईएसआई मार्का ही लगाना चाहिए। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। अपनी सुरक्षा के प्रति लोगों को गंभीर होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed