फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates abstained from judicial work by doing token strike

Maharajganj News: टोकन स्ट्राइक कर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Tue, 05 Aug 2025 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Advocates abstained from judicial work by doing token strike
नौतनवा। बैनामा रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया जटिल होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को अपना विरोध दर्ज कराते हुए अधिवक्ता टोकन स्ट्राइक कर न्यायिक कार्य से विरत रहे और एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। टोकन स्ट्राइक के चलते न्यायालय नहीं चला। समस्त वादों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव एवं सचिव शमसुद्दीन खान ने कहा कि अधिवक्ता एवं आमजन की मुश्किलों को कम करने की बजाए दिनोंदिन उसे और भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बैनामा रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया को जटिल बना दिया गया है। इससे तमाम तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि गांव में चकबंदी की प्रक्रिया संपूर्ण होने के बाद भी खतौनी को अपडेट नहीं किया जा रहा है। खारिज-दाखिल के दौरान मनमाना वसूली की जा रही है। इसको लेकर आम जनता एवं अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं का कहना है कि एक दिन का टोकन स्ट्राइक कर अपना विरोध दर्ज कराया गया है। यदि जल्द इस पर अमल नहीं हुआ तो निर्णायक आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed