{"_id":"64e115f82e93eb6a8b0780f4","slug":"adverse-entry-will-be-issued-to-sadars-child-development-project-officer-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-4188-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सदर के बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सदर के बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि होगी जारी
विज्ञापन
जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करें। सदर ब्लॉक में फीडिंग व गृह भ्रमण के बारे में संतोषजनक जवाब न देने पर सदर के बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करें।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार की शाम को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण की स्थिति का पता लगाने के लिए टीम बनाकर सत्यापन भी किया जाए। प्रत्येक ब्लॉक में ग्राम स्वास्थ्य व पोषण समिति की बैठक के लिए एक अधिकारी को नामित किया जाए। समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यदि दो बैठक में कार्यकर्ता अनुपस्थित है तो बाल विकास परियोजना अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले दवाओं की फीडिंग ई-कवच पोर्टल पर किया जाए। कायाकल्प के कार्यों को बेहतर ढंग से कराने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि बच्चों के पोषण व शिक्षण कार्य को सभी गंभीरता से लें। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार करुणाकर अदीब, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका मौजूद रहे।