फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Admission will be available from 11 am onwards and the exam will be for two hours.

Maharajganj News: सुबह 11 बजे से मिलेगा प्रवेश, दो घंटे होगी परीक्षा

Sat, 13 Dec 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Admission will be available from 11 am onwards and the exam will be for two hours.
प्राचार्य व परीक्षा इंचार्ज के नेतृत्व में फ्लाइंग स्कवाड गठित
विज्ञापन

13 परीक्षा केंद्रों पर 6256 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, तीन फ्लाइंग स्कवाड टीम का किया गया गठन
महराजगंज। आज जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कुल 6,256 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सभी केंद्रों के लिए केंद्र मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। शुक्रवार को फ्लाइंग स्कवाड का भी गठन कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए परीक्षा प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तीन फ्लाइंग स्कवाड प्रवेश परीक्षा के गठित किया गया है। पहली टीम प्राचार्य के नेतृत्व में तो दूसरी टीम उनके नेतृत्व में कार्य करेगी। शिक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में तीसरा दस्ता सक्रिय रहेगा। सुबह 11 बजे से जांच (जामा तलाशी) व बायोमेट्रिक जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर दाखिला मिलेगा। सदर ब्लॉक में दो केंद्र व अन्य विकास खंड में एक-एक परीक्षा केंद्र तय किया गया है। 11:30 से 01:30 तक ओएमआर शीट पर परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों को एआई लैस सीसीटीवी के जरिये देर शाम तक ऑनलाइन कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर निगरानी कंट्रोल रूम से रखी जाएगी। परीक्षा शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बीएसए रिद्धि पांडेय ने सभी बीईओ तो डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा की तरफ से राजकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों को फ्लाइंग स्कवाड के लिए उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। आज परीक्षा शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराना हमारा लक्ष्य है। फ्लाइंग स्कवाड 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके राय, प्राचार्य नवोदय महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed