{"_id":"686d0960a419ffd15c0bbbb2","slug":"administrations-rehearsal-before-kanwar-yatra-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154022-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन का पूर्वाभ्यास
Tue, 08 Jul 2025 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 08 Jul 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। जिले में सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना ठूठीबारी अंतर्गत प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा एवं जलाभिषेक किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, आसपास की गलियों, मुख्य प्रवेश व निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं की कतारों के लिए बनाए जा रहे बैरिकेडिंग, कांवड़ यात्रा के संभावित मार्गों सहित पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं की मुकम्मल तैयारी की जाए। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय रखने का आदेश दिया गया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की बात कही गई।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर निकाय को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर व आसपास की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं ठहराव की व्यवस्था समय से पूर्ण की जाए। उन्होंने कांवड़ियों की सुविधा के लिए अस्थाई चिकित्सा शिविर, प्राथमिक उपचार की किट, एंबुलेंस व मोबाइल मेडिकल टीम को भी तैयार रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार व अन्य महत्वपूर्ण दिनों पर मंदिरों में आम दिनों की तुलना में काफी अधिक भीड़ उमड़ती है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण दोनों ही प्रशासन की प्राथमिकता होंगे। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, नगर निकाय और राजस्व विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्था को सफल बनाएंगे।