फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administraion Sakht for missuse furtilizer

सीमावर्ती क्षेत्र में खाद के लिए देना होगा अभिलेख, करना होगा हस्ताक्षर

Wed, 15 Jun 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administraion Sakht  for missuse furtilizer
खाद का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रशासन सख्त
विज्ञापन

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर किसानों का पूरा ब्योरा रखने की योजना बनाई है। समितियों से खाद लेने वाले किसानों को पहले अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे, उसके बाद विवरण रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी करना होगा। इस प्रकिया को न अपनाने वाले लोगों को किसी भी दशा में खाद वितरित नहीं की जाएगी।
कृषि प्रधान जिले महराजगंज में प्रति वर्ष कथित तौर पर खाद के नेपाल भेजने की बातें सामने आती रहतीं हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसी किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को सीमा पर रोका जाए। ऐसे में जिम्मेदारों की ओर से सभी समितियों को खाद वितरण करने वाले किसानों का पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करने एवं उनका हस्ताक्षर कराने को कहा गया है। विशेष तौर पर सीमावर्ती क्षेत्र में खाद लेने वाले किसानों को अपने संपूर्ण विवरण का अभिलेखीय प्रमाण देना होगा। बिना इसे लिए उन्हें खाद वितरित नहीं की जाएगी। साथ ही समितियों के जिम्मेदार भी किसानों के अभिलेखों को पूरी तरह सुरक्षित रखेंगे, जिससे कि कोई भी प्रशासनिक जिम्मेदार जांच के दौरान यदि उसे मांगे तो वे उसका विवरण पूरी तरह से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

--------------------------------------
अभिलेख के रूप में किसान देंगे यह प्रमाण
अभिलेख के रूप में किसानों को अपने आधार कार्ड के साथ-साथ खसरा-खतौनी की छायाप्रति आदि को उपलब्ध कराना होगा।
--------------------------------------
सीमावर्ती क्षेेत्र में खाद के दुरुपयोग को रोकने के लिए नजर रखी जा रही है। एसडीएम, पुलिस व एसएसबी के साथ मिलकर रणनीति बनाई गई है। कार्रवाई गतिमान है, आगे भी इस अनैतिक कार्य में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed