{"_id":"6674bcaaec1f5092f309d794","slug":"administered-oath-to-become-cultured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125043-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संस्कारवान बनने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संस्कारवान बनने की दिलाई शपथ
Fri, 21 Jun 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय शंकर वाटिका में बाल योग एवं संस्कार शिविर में बृहस्पतिवार को योगाभ्यास कराया गया। नियमित योग करने और संस्कारवान बनने की शपथ दिलाई गई।
मुख्य योग शिक्षक संत कुमार वर्मा, योग शिक्षक राकेश अग्रहरी के नेतृत्व में बाल योग साधकों की योग प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में 32 बाल योग साधकों ने प्रतिभाग किया। योग क्रियाओं के अतिरिक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई।
शिविर के संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के बाद पुरस्कृत किया जाएगा। जिन बाल योग साधकों ने इस शिविर में नियमित प्रतिभाग किया है उन्हें 21 जून को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। 21 जून को पतंजलि हरिद्वार से प्रशिक्षित योगाचार्य कृष्णमुरारी सिंह आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के आधार पर संचालित करेंगे।